गौरेला पेण्ड्रा मरवाही,07 जुलाई 2025 (ए)। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है. तेज बहाव में पुल पार करना ट्रक ड्राइवर को महंगा पड़ गया। ड्राइवर गाड़ी समेत पुल से नीचे जा गिरा. ट्रक में लोड कोयला पानी में बह गया। वहीं जेसीबी की मदद से ड्राइवर का रेस्क्यू किया गया। पिछले 4 5 दिनों से बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही. इसके चलते जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं. बारिश से बिलासपुर से जबलपुर सड़क निर्माण कार्य के कारण लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur