Breaking News

गुना@ गुना के वकीलों का आक्रोश सड़क पर फूटा

Share

@ वकीलों ने कुत्ते को बनाया कलेक्टर
@ बात करने आए एडीएम को भगाया
गुना,05 जुलाई 2025 (ए)।
विरोध कर रहे वकीनों ने कुत्ते को ही कलेक्टर बना दिया। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा,लेकिन ऐसा ही एक प्रदर्शन मध्यप्रदेश के गुना में हुआ है। वकीलों ने सड़क पर घूम रहे एक कुत्ते को ‘कलेक्टर’लिखकर पट्टा पहनाकर घुमाया। चक्काजाम प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को भूमाफियाओं की कठपुतली बताया। करीब 2 घंटे तक जाम लग रहा। जिला कलेक्टर की जगह एडीएम वकीलों से बात करने पहुंचे नाराज वकीलों ने उनसे बात करने से मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर को जगनपुर शिफ्ट करने के विरोध में गुना के वकीलों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। न्यायिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए वकीलों ने कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के लिए कलेक्ट्रेट का रुख किया, लेकिन जब निर्धारित समय पर भी कलेक्टर ने ज्ञापन लेने की ज़हमत नहीं उठाई, तो विरोध का तरीका असाधारण और प्रतीकात्मक हो गया। विरोध कर रहे वकीलों ने कलेक्टर के व्यवहार से नाराज होकर हनुमान चौराहे पर चक्काजाम किया और कलेक्टर गुना लिखी तख्ती एक कुत्ते
के गले में लटकाकर उसे चौराहे पर घुमाया। आखिरकार श्वान को सांकेतिक रूप से ज्ञापन सौंपकर उन्होंने विरोध को विराम दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपनारायण सोलंकी ने आरोप लगाया कि कोर्ट को जगनपुर शिफ्ट करने की योजना भू-माफियाओं के इशारे पर बनाई गई है। उनका दावा है कि अदालत की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की साजिश के तहत ये कदम उठाया जा रहा है,जैसा पहले आरटीओ कार्यालय की जमीन के साथ हुआ। सोलंकी ने कहा कि जगनपुर में खरीदी गई सस्ती जमीनें अब सरकारी दफ्तरों के ज़रिए बेशकीमती बनाई जा रही हैं। कोर्ट परिसर के साथ-साथ न्यायाधीशों के बंगले भी शिफ्ट होंगे, जिससे करोड़ों की सरकारी राशि व्यर्थ होगी।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply