@ टाटा कॉलेज के चांसलर,स्वास्थ्य मंत्रालय के आठ अधिकारी समेत 34 लोगों पर एफ आईआर
@ इस घोटाले में कई बड़े नाम भी सामने आए हैं…
@ स्वास्थ्य मंत्रालय के 8 अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं…
नई दिल्ली,04 जुलाई 2025(ए)। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय,राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग,बिचौलियों और निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों का एक गहरा जाल शामिल है।
इस सनसनीखेज मामले में भ्रष्टाचार और नियमों में हेरफेर का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने 34 लोगों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज की है। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के आठ अधिकारी, एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का कर्मचारी और एनएमसी के निरीक्षण दल के पांच डॉक्टर शामिल हैं। इस घोटाले में कई बड़े नाम भी सामने आए हैं। इसमें टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के चेयरमैन डी. पी. सिंह, गीतांजलि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मयूर रावल,रावतपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के चेयरमैन रवि शंकर जी महाराज और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया शामिल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur