Breaking News

मैसूर@ सिद्धारमैया ने खारिज की अनबन की अफवाहें

Share

@ बोले-पांच साल तक रहूंगा कर्नाटक का सीएम
@ ढाई-ढाई साल का फार्मूला बकवास
मैसूर,02 जुलाई 2025 (ए)।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नेतृत्व में बदलाव की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वह पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मैसूर में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, हमारा सरकार पांच साल तक चट्टान की तरह मजबूत रहेगी। सिद्धारमैया ने बीजेपी और
जेडी(एस) पर निशाना साधते हुए कहा, क्या वे कांग्रेस हाईकमान हैं? जो अनबन की बातें फैला रहे हैं। उन्होंने डीके शिवकुमार के साथ किसी भी मनमुटाव की खबरों को बकवास बताया और दोनों ने हाथ उठाकर मीडिया के सामने एकजुटता दिखाई।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply