Breaking News

गुरुग्राम@ एआई 171 विमान हादसे के 8 दिन बाद पार्टी करते नजर आया एयर इंडिया स्टाफ

Share


गुरुग्राम,29 जून 2025 (ए)।
एयर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग सेवा प्रदाता कंपनी एआईएसएटीएस के चार वरिष्ठ अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। यह कार्रवाई एक वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें ये अधिकारी गुरुग्राम में एक पार्टी के दौरान डांस और जश्न मनाते हुए नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो तब सामने आया है जब देश अभी भी 12 जून को हुए विमान हादसे से उबर नहीं पाया है। इस हादसे में 259 यात्रियों की मौत हो गई थी और केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच सका था।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या ?
वीडियो में एआईएसएटीएस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अब्राहम जकारिया समेत कुछ कर्मचारी तेज संगीत पर
नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी का आयोजन गुरुग्राम के एक प्राइवेट स्थान पर किया गया था और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो को लेकर
समाज का आक्रोश

वायरल वीडियो को लेकर जनता काफी आक्रोशित है। लोग एयर इंडिया के कर्मचारियों के इस आचरण को असंवेदनशील और अमानवीय बता रहे हैं। जिस समय देश भर में शोक की लहर चल रही थी। मृतकों के शवों की पहचान और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी थी। कई परिवार अपने प्रियजनों के शवों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उसी समय कंपनी कर्मचारियों का ऐसा आचरण असंवेदनशीलता का उदाहरण है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 15 JUNE 2026

Share 15 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply