Breaking News

लखीमपुर@भट्ठे पर तेंदुआ से भिड़ा युवक

Share


वन विभाग ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुओं को पकड़ड़ लिया है…
लखीमपुर,26 जून 2025 (ए)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तेंदुए के हमले और उसकी सड़क पर मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार को धौरहरा वन रेंज के बबुरी गांव में एक ईंट भट्ठे पर राख निकालने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने अदम्य साहस दिखाते हुए तेंदुए को दबोच लिया, जिसके बाद मजदूरों ने ईंट-पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए। वहीं शारदा नगर वन रेंज के जटपुरवा गांव में सड़क पर तेंदुआ घूमता दिखा, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। वन विभाग ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुओं को पकड़ लिया है।
भट्ठे पर तेंदुए का हमला, युवक ने दिखाया साहस
मंगलवार दोपहर धौरहरा तहसील के बबुरी गांव में एक ईंट भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान 35 वर्षीय मिहीलाल गौतम राख निकालने के लिए भट्ठे पर पहुंचा। अचानक पास के खेतों से एक तेंदुआ निकला और मिहीलाल पर झपट पड़ा। तेंदुए के हमले में मिहीलाल घायल हो गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने तेंदुए को पकड़ लिया और करीब 15 मिनट तक उसे दबोचे रखा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply