5 की मौत,कई लापता, पर्यटकों से की खास अपील
कांगड़ा,26 जून 2025 (ए)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और कांगड़ा जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ पर जानकारी देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में तीन स्थानों पर बादल फटने और नौ स्थानों पर अचानक आई बाढ़ की घटना हुई है। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुल्लू में दो लोग लापता हैं। कांगड़ा में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग लापता हैं। वहीं,एक व्यक्ति जंगल के बीच फंसा हुआ है, जिसे बचाने का अभियान जारी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि नदी और नालों के पास बसे गांवों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 15 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कों को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से हिमाचल प्रदेश आने की अपील करते हुए कहा कि मानसून के दौरान राज्य में पर्यटक आ सकते हैं, लेकिन कृपया नदियों और नालों के पास न जाएं
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur