Breaking News

गुना@ जहरीली गैस से 5 ग्रामीणों की मौत

Share


गुना,24 जून 2025 (ए)
। मध्यप्रदेश के गुना जिले के धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण पांच ग्रामीणों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब ग्रामीण कुएं में फंसी एक गाय को निकालने के लिए एक-एक करके कुएं में उतरे, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी जान चली गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धरनावदा गांव में सुबह करीब 10 बजे एक गाय कुएं में गिर गई। गाय को बचाने के लिए पहले एक ग्रामीण कुएं में उतरा,लेकिन वह बाहर नहीं निकला। उसे बचाने के लिए अन्य ग्रामीण एक के बाद एक कुएं में उतरते गए। कुएं में मौजूद जहरीली गैस,संभवतः मीथेन या कार्बन मोनोऑक्साइड, की वजह से सभी बेहोश हो गए और उनकी दम घुटने से मौत हो गई। कुल पांच ग्रामीण इस हादसे का शिकार हुए।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply