क्या ये कोई बड़े खतरे का संकेत?
पुरी,24 जून 2025 (ए)। रथ यात्रा से पहले पुरी के जगन्नाथ मंदिर में घटी एक और घटना! जगन्नाथ, बलराम, सुभद्रा की औषधियां चोरी हो गईं! जगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ सेवक खुद इस बात की शिकायत कर रहे हैं। सेवक ने मंदिर प्रशासन से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जगन्नाथ मंदिर के इतिहास में यह पहली घटना है। सेवक का दावा है कि यह सबसे बडा अपराध है ये क्षमायोग्य नहीं है।पुरी मंदिर के गार्ड रूम में देवताओं के लिए औषधियां रखी जाती हैं। वहां दशमूल मोदक (विशेष हर्बल औषधि) रखी जाती है। सेवक हलधर दासमहापात्रा ने आरोप लगाया कि उस कमरे से 70 मोदक चोरी हो गए। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur