Breaking News

दमिश्क@ चर्च में बम फटने से 22 की मौत

Share


दमिश्क,23 जून 2025 (ए)।
सीरिया की राजधानी दमिश्क में चर्च में प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 63 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब एक हमलावर ने लोगों से भरे मार एलियास चर्च में प्रार्थना के दौरान खुद को उड़ा लिया स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दमिश्क के बाहरी इलाके में स्थित द्वेइला में हुए इस विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हताहतों में बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला ऐसे क्षेत्र में हुआ है जिसे सीरियाई शासन का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। हालाँकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है जिससे इसके पीछे के इरादों पर सवाल उठ रहे हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply