Breaking News

वृंदावन@ गेस्टहाउस के सीवर में जहरीली गैस का हुआ रिसाव,सफाई कर रहे 2 लोगों की मौत

Share


वृंदावन,22 जून 2025 (ए)।
वृंदावन में शनिवार को सीवर सफाई कर रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना केशव धाम पुलिस चौकी के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गेस्टहाउस के सीवर की सफाई के दौरान हुई। दोनों श्रमिक सीवर चैंबर में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ठेकेदार पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। घटना के बाद से ठेकेदार फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply