खेड़ा,22 जून 2025 (ए)। सड़क पर वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही किसी पर भी भारी पड़ सकती है, कई बार सड़क हादसा मौत की वजह भी बन जाता है। सड़क हादसों से जुड़ी कई दिल दहला देने वाली घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इस बीच गुजरात के खेड़ा जिले के नाडियाद स्थित उत्तरसंडा गांव से भावुक करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें सड़क हादसे में 18 साल के एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करते हुए उसकी पसंदीदा बाइक को भी साथ में दफनाने का फैसला किया. युवक के परिजनों ने यह फैसला इसलिए किया,ताकि वो जिस बाइक से प्यार करता था, वह हमेशा उसके पास रहे। इसके अलावा परिजनों ने उसकी कई पसंदीदा चीजें भी उसके साथ दफना दी।रिपोर्ट्स के मुताबिक नाडियाद के उत्तरसंडा गांव में रहने वाला 18 वर्षीय कृष परमार अपनी रॉयल एन्फील्ड बाइक से जा रहा था, तभी गांव के पास उसकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। सड़क हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बारह दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur