Breaking News

जोधपुर@फरार हिस्ट्रीशीटर बना नकली औरत… पुलिस ने किया मामलें में बड़ा खुलासा

Share

जोधपुर,19 जून 2025(ए)। राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जिसमें एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस से बचने के लिए महिला का वेश धारण कर लिया। साड़ी-ब्लाउज पहनकर, हाथों-पैरों की वैक्सिंग कराकर और गले में मंगलसूत्र डालकर वह अपने ही घर में घूंघट ओढ़े बैठा था। पुलिस ंजब उसे पकड़ने पहुंची,तो उसने महिला बनकर इशारों में बताया कि दयाशंकर घर पर नहीं है। लेकिन पुलिस उसकी हरकतों को भांप गई और मौके पर ही उसे दबोच लिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply