प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा पर भी दी सफाई, कहा-मैं हमेशा देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार
तिरुवनंतपुरम, 19 जून 2025 (ए)। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी के अंदर मतभेद की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर चर्चा करेंगे। तिरुवनंतपुरम में मीडियाकर्मियों से बातचीत में थरूर ने कहा,पिछले 16 वर्षों से मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूँ। पार्टी के साथ कुछ मतभेद हैं, जिन पर मैं आंतरिक रूप से चर्चा करूँगा। अभी इस पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहता। समय आने पर इस मुद्दे को उठाऊँगा।
पीएम मोदी से चर्चा पर क्या बोले थरूर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बातचीत पर थरूर ने स्पष्ट किया कि यह केवल सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से संबंधित मुद्दों तक सीमित थी। उन्होंने कहा, जब देश के लिए कोई मुद्दा उठता है, तो देश के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा देश की सेवा के लिए तैयार हूँ।
ऑपरेशन सिंदूर में थरूर की भूमिका
भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी वैश्विक मंच पर साझा करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे थे, जिनमें से एक का नेतृत्व शशि थरूर ने किया। थरूर ने अमेरिका से कोलंबिया तक का दौरा किया और उनकी कूटनीतिक दलीलों के चलते कोलंबिया ने पाकिस्तान के समर्थन में दिया बयान वापस लिया, जिसे उनकी कूटनीतिक जीत माना गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur