फिर से होंगे उच्चायुक्त तैनात
कनाडा/नई दिल्ली,18 जून 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुँच गए हैं। पीएम मोदी इस समय तीन देशों के चार दिवसीय दौरे पर हैं और साइप्रस के बाद कनाडा पहुँचे। खास बात यह है कि बीते एक दशक में यह उनकी पहली कनाडा यात्रा है। इस समिट में वैश्विक राजनीति से
जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।
वैश्विक संकट के बीच हो रहा है जी-7 सम्मेलन
यह सम्मेलन ऐसे वक्त हो रहा है जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-ईरान तनाव और गाजा में जारी सैन्य संघर्ष जैसी कई अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में सम्मेलन के दौरान इन मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
द्विपक्षीय रिश्तों में नरमी, फिर से खुलेगा संवाद का रास्ता
जी-7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री माइक कार्नी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती नजर आई। दोनों देशों ने फिर से उच्चायुक्तों की नियुक्ति और राजनयिक संबंध सामान्य करने पर सहमति जताई है। व्यापार और अन्य द्विपक्षीय गतिविधियाँ भी जल्द ही पूर्ववत शुरू होंगी।
अब आगे की दिशा
अब जब रिश्तों में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं, दोनों देशों के बीच व्यापार,शिक्षा,तकनीकी सहयोग और सुरक्षा के क्षेत्र में संबंधों के फिर से गति पकड़ने की उम्मीद है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur