- जागरूकता के माध्यम से नागरिकों कों साइबर ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों से सतर्क रहने की गई अपील
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर सेल के माध्यम से नागरिको कों लगातार किया जा रहा जागरूक
- POLICE key word मे नागरिकों कों पासवर्ड, ओटीपी,लिंक, आइडेंटिफिकेशन, केयरफुल इमरजेंसी का सही उपयोग करने दी गई जानकारी
अंबिकापुर,16 जून 2025 (घटती-घटना)। आमनागरिकों मे साइबर अपराध के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं साइबर अपराधों से बचाव के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा POLICE key word का उपयोग करने की अपील जारी की गई हैं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अपील जारी करते हुए कहा कि समय समय पर नागरिकों कों जागरूक करने विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया जाता है,साइबर अपराध की घटनाओ मे कमी लाने लोगो कों अलर्ट रहने की अवश्यकता है, ठगों द्वारा लोगो को कई प्रकार के झांसे देकर साइबर ठगी की घटना कारित की जा रही हैं, नागरिकों की थोड़ी से सावधानी ऐसे साइबर अपराधों से बचाव मे सहायक सिद्ध हो सकती है, साइबर ठगी के नये तरीकों और उनसे बचाव पर आमनागरिकों कों सतर्क रहने एवं साइबर ठगी से बचने के विभिन्न सुरक्षात्मक उपाय पर अपील के माध्यम से आवश्यक जानकारी साझा किया गया हैं।
P फॉर पासवर्ड :-आज की डिजिटल दुनिया में, पासवर्ड हमारी ऑनलाइन सुरक्षा की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। यह आपके ईमेल, सोशल मीडिया, बैंकिंग ऐप्स और अन्य ऑनलाइन खातों तक पहुंचने का एकमात्र तरीका है। साइबर जागरूकता का मतलब है कि आप पासवर्ड के महत्व को समझें और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सही कदम उठाएं।
O फॉर ओटीपी :- OTP आपके लिए एक शक्तिशाली सुरक्षा उपकरण है,लेकिन आपको इसे सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहना होगा।
ह्रभ्क्क कभी साझा न करेंः यह सबसे महत्वपूर्ण नियम है।अपना ह्रभ्क्क किसी के साथ साझा न करें, भले ही वह आपसे बैंक का कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, या कोई रिश्तेदार होने का दावा करे। कोई भी वैध संस्था आपसे फोन या ईमेल पर आपका ह्रभ्क्क कभी नहीं मांगेगी।
L फॉर लिंक :– अनजान लिंक पर क्लिक न करेंः यदि आपको किसी ऐसे ईमेल या स्रूस् में ह्रभ्क्क प्राप्त होता है जिसमें एक लिंक भी हो, तो उस लिंक पर क्लिक न करें। धोखेबाज अक्सर आपको नकली वेबसाइटों पर ले जाने के लिए ऐसा करते हैं, जहां वे आपके क्रेडेंशियल चुरा सकते हैं।
I फॉर आइडेंटिफिकेशन :– अनाधिकृत पहुंच रोकना सही आइडेंटिफिकेशन और प्रमाणीकरण यह सुनिश्चित करता है कि केवल वैध उपयोगकर्ता ही संवेदनशील डेटा और सिस्टम तक पहुंच सकें। यह अनाधिकृत पहुंच को रोकने में मदद करता है, जो साइबर हमलों का एक बड़ा कारण है।
C फॉर केयरफुलः– साइबर जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव है,इस सम्बन्ध मे नागरिक अपनी किसी भी प्रकार की जानकारी अन्य व्यक्तियों से साझा ना करें, किसी भी प्रकार की बैंक गतिविधि स्वयं बैंक जाकर करें, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें, अपनी वास्तविक स्थिति के बारे मे ज्यादा जानकारी ना प्रदान करें, किसी भी प्रकार के लालच मे आकर साइबर अपराध मे शामिल ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखे,अपना खाता पासबुक, एटीम, परिचय पत्र अन्य किसी कों प्रदान ना करे।
E फॉर इमरजेंसीः- आमनागरिक ऑनलाइन ठगी और बैंकिंग संबंधी फ्रॉड होने पर तुरंत बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करें, साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सेल से संपर्क करें,जल्दी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा पीडि़त कों तत्काल सहायता उपलध कराई जा सकती है, कई साइबर ठगी की घटनाओ मे त्वरित रिपोर्ट पर प्रभावीं कार्यवाही की जाकर राहत प्रदान की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur