Breaking News

मुंबई@ मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Share


मुंबई,15 जून 2025 (ए)।
मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे कार्यालय और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था। सूचना मिलने पर बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी और बम स्मयड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच की। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने बयान में कहा कि कॉल के बाद बीकेसी पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply