मनाली,14 जून 2025 (ए)। मनाली में घूमने के लिए आई एक बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बच्ची अपने पूरे परिवार के साथ आई हुई थी। इसी दौरान जिप लाइन पर लटकते समय अचानक केबल टूट गई। इस हादसे के बाद बच्ची 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में बच्ची को गंभीर चोट लगी हुई है। हादसे के बाद बच्ची को पहले मनाली और फिर चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। वहीं अब उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्ची को जिप लाइन से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur