Breaking News

इंफाल@ मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद

Share

300 से ज्यादा राइफल और बंदूकें मिलीं
इंफाल,14 जून 2025 (ए)
। मणिपुर में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। इन हथियारों में 151 एसएलआर राइफल, 65 इंसास राइफल, 73 अन्य प्रकार की राइफल, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन और अन्य सहित विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है।
मणिपुर पुलिस के एडीजीपी लहरी दोरजी ल्हाटू ने कहा, मणिपुर पुलिस,सीएपीएफ,सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों द्वारा 13-14 जून की मध्य रात्रि में घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply