Breaking News

नई दिल्ली@भारत ने ईरान पर इजरायली हमलों की निंदा करने वाले एससीओ के बयान से खुद को अलग किया

Share

नई दिल्ली,14 जून 2025 (ए)। भारत ने शनिवार को एससीओ यानी शंघाई सहयोग संगठन के एक बयान से खुद को अलग कर लिया। इस बयान में ईरान पर हाल ही में हुए इजरायली हमलों की निंदा की गई है। भारत ने साफ किया कि इस समूह की टिप्पणियों को लेकर हुई बातचीत में उसने भाग नहीं लिया था। विदेश मंत्रालय ने जारी में कहा, शंघाई सहयोग संगठन ने इजरायल और ईरान के बीच हालिया घटनाक्रमों पर एक बयान जारी किया है। भारत स्ष्टह्र के उक्त बयान पर हुई चर्चा में शामिल नहीं हुआ। एमईए ने इजरायल-ईरान तनाव पर भारत के स्वतंत्र रुख को फिर से दोहराया। यह रुख पहली बार 13 जून को सामने आया था। भारत ने शांति और बातचीत का आह्वान किया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply