Breaking News

भोपाल@10 हजार का रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

Share

भोपाल,13 जून 2025 (ए)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बाबू सहाबुद्दीन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिकायतकर्ता घनश्याम राठौर की सूचना के आधार पर की गई, जिसने बाबू के भ्रष्टाचार की पोल खोली। लोकायुक्त पुलिस को मिली शिकायत में घनश्याम राठौर ने बताया कि बीडीए में कार्यरत बाबू सहाबुद्दीन ने उनके कार्य को पूरा करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त की विशेष टीम ने एक सुनियोजित ऑपरेशन के तहत सहाबुद्दीन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। यह कार्रवाई उस समय हुई जब बाबू रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहा था।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply