सोनम रघुवंशी ने कुबूल किया अपना गुनाह…
मेघालय/शिलांग/ इंदौर,11 जून 2025 (ए)। राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली बेवफा सोनम रघुवंशी ने आखिर यह बात कबूल कर ली कि उसने ही अपने पति की हत्या करवाई थी। आज शिलॉन्ग पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सोनम टूट गई और रोते-रोते बताया कि हां मैंने ही राजा रघुवंशी का मर्डर किया है। आज तक को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,पहले तो सोनम रघुवंशी ने टाल-मटोल किया,लेकिन बाद में दुखी मन से इसे कबूल कर लिया। इसके साथ खास बात यह भी पता चली कि शिलॉन्ग पुलिस ने प्रेमी राज कुशवाहा का सोनम रघुवंशी का आमना-सामना भी कराया।
सूत्रों के अनुसार,सोनम रघुवंशी से आज शिलॉन्ग पुलिस ने पूछताछ शुरू की। साथ में राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा भी था। आज तक को सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर यह पता चला कि शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम से राजा के बारे में पूछा। सोनम तो पहले पति राजा रघुवंशी के मर्डर के बारे में पूछा कि क्या तुमने ही अपने पति की जान ली है? सोनम ने पहले तो इसपर इधर-उधर का जवाब दिया,लेकिन पुलिस की कड़ाई के आगे सोनम रघुवंशी टूट गई और उसने पहली बार यह बात कबूल ली कि हां उसने ही राजा की हत्या करवाई है। इस दौरान वह रो भी रही थी। सूत्रों से यह भी पता चला है कि मेघालय पुलिस इसके बाद क्राइम सीन भी रिक्रिएट करेगी। राज रघुवंशी हत्याकांड पर,एसपी ईस्ट खासी हिल्स,विवेक सिएम ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है,हमें कई बातों की पुष्टि करनी है। सोनम रघुवंशी के खिलाफ हत्या में उसकी संलिप्तता के सबूत हैं। लेकिन,पूछताछ के बाद चीजें और साफ हो जाएंगी। इससे पहले सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी आज राजा रघुवंशी के घर पहुंचे और उनके भाई और मां से खूब लिपटकर रोए। यही नहीं सोनम और राजा के भाई ने साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सोनम के भाई गोपाल ने सीधे कहा कि हमारे परिवार ने सोनम से रिश्ता तोड़ लिया है और उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। हम इस वक्त राजा के परिवार के साथ हैं। गोविंद ने आगे कहा कि अभी तक मिले सबूतों के अनुसार,यह 100 प्रतिशत कंफर्म हो गया है कि राजा की हत्या मेरी बहन सोनम रघुवंशी ने ही कराई है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी के इंदौर में राजा के घर पहुंचने से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गोविंद ने मीडिया के सामने कहा,जिसने हत्या की,उसे फांसी की सजा मिले। मैं खुद हत्यारों को सजा दिलवाऊंगा गोविंद ने दावा किया कि उसे सोनम की साजिश की कोई जानकारी नहीं थी और उसने अपने गुनाह भी नहीं कबूले. गोविंद ने बताया कि वह गाजीपुर में सोनम से सिर्फ दो बार मिला,लेकिन उसने कोई गुनाह नहीं कबूला। गोविंद ने कहा,मुझे ज्यादा आइडिया नहीं है। राज कुशवाहा हमारे यहां सिर्फ कर्मचारी था। सोनम का उसके साथ कोई अफेयर नहीं था, वह उसे राखी बांधती थी। गोविंद ने यह भी दावा किया कि सोनम ने अपनी मां को राज कुशवाह के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा,सोनम की शादी जल्दी इसलिए हुई, क्योंकि पंडित ने मुहूर्त निकाला था। गोविंद ने जोर देकर कहा कि हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।
अगर संबंध बनाना है तो…

बंद कमरे में सोनम की डिमांड सुनकर सन्न रह गया राजा,मर्डर केस में एक और शख्स की एंट्री!
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले ने पूरे देश का हिलाकर रख दिया है। पुलिस के साथ ही आमलोग भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि हाथों की मेहंदी का रंग फीक पड़ने से पहले कोई सुहागन महिला पति को यमलोक भेज सकती है। लेकिन, राजा रघुवंशी हत्या मामले में अभी तक की छानबीन के मुताबिक पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति को निर्मम तरीके से रास्ते से हटाया है। इसी बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
संबंध बनाने के लिए सोनम ने रख दी थी ये शर्त
बता दें कि सोनम ने पति राजा से संबंध बनाने के लिए एक ऐसा बहाना बनाया था जिससे राजा इनकार भी नहीं कर पाया था। दरअसल सोनम ने राजा को अपने से दूर रखने के लिए शर्त रखी थी कि वह कामाख्या देवी के दर्शन करने के बाद ही रिलेशन बनाएगी। उसने कहा था कि वह दर्शन करने के बाद ही संबंध बनाएगी। बताया जा रहा है कि शादी के महज 4 दिन बाद ही वह मायके चली गई थी। वहां से लौटने के बाद राजा को अपने करीब आने से रोकती रही। घर लौटने के बाद हत्या की साजिश रची।
सोनम ने दी राजा की नरबलि
वहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर उसकी मां ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजा की नरबलि दी गई है। सोनम ने परिवार पर भी वशीकरण किया था। मां उमा रघुवंशी ने यह भी कहा कि उनके बेटे पर सोनम ने तंत्र क्रिया की होगी। वे लोग जैसा बोल रहे थे, हम वैसे ही चल रहे थे। अब हमें एहसास हो रहा है कि हम पर भी उसने वशीकरण किया था।
राजा रघुवंशी केस में एक और शख्स की एंट्री
राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस को एक और नया नाम मिला है जितेंद्र रघुवंशी का, जिसका सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा से सीधा कनेक्शन था। सूत्रों के अनुसार, सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा किसी जितेंद्र रघुवंशी के साथ मिलकर हवाला का काम करता था। पुलिस को जितेंद्र के नाम पर 4 बैंक अकाउंट भी मिले हैं, जिसमें लाखों का ट्रांजैक्शन हुआ है। अब इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस जितेंद्र रघुवंशी की तलाश कर रही है।
किलर्स के खिलाफ सबूत
जांच में पुलिस को घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत भी मिले हैं। इनमें एक शर्ट, मोबाइल फोन के पार्ट्स, एक रेनकोट, हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार, किलर्स के खून से सने कपड़े और उनकी फिंगरप्रिंट शामिल हैं। इसके साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। सभी सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट से कई अहम जानकारियां सामने आएंगी, जो हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित होंगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur