Breaking News

नागपुर@ ऐसा क्या हुआ जो प्रेमिका की चिता पर कूदा युवक

Share

नागपुर,10 जून2025 (ए)। आग का दरिया है डूबकर जाना है…यह पंक्ति जिगर मुरादाबादी के एक शेर से ली गई है…हालांकि नागपुर के एक युवक ने इसे चरितार्थ करने की कोशिश की। नागपुर जिले के कामठी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता पर कूदकर आत्महत्या की कोशिश की. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 19 वर्षीय अंकिता नाम की युवती ने 8 जून को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर थी. जब उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी वहां मौजूद अनुराग मेश्राम नामक युवक जो अंकिता से प्रेम करता था अचानक चिता पर कूद गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार,अनुराग बेहद भावुक था और अंतिम संस्कार के दौरान फूट-फूटकर रो रहा था. लेकिन जैसे ही चिता जलने लगी,उसने अचानक खुद को आग में झोंकने की कोशिश की.वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर खींचा,लेकिन इस दौरान उन्होंने उसे पीट भी दिया। आनन-फानन में घायल अनुराग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply