Breaking News

इंफाल@ भीड़ ने सरकारी कार्यालय जलाने की कोशिश की

Share


इंफाल,09 जून 2025 (ए)।
मणिपुर में मैतेई कट्टरपंथी सशस्त्र समूह अरामबाई टेंगोल (एटी) के सदस्य कानन सिंह की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने इंफाल पूर्व जिले के याइरीपोक तुलिहाल में उप-विभागीय कलेक्टर कार्यालय को जलाने की कोशिश की। कर्फ्यू लागू होने के बावजूद भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं।एटी ने कानन की गिरफ्तारी के विरोध में 10 दिवसीय मणिपुर बंद की घोषणा की है।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए घरों से बाहर निकले और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। हिंसा के चलते सभी बाजार और शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए हैं। परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।पुलिस ने कहा कि वो स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। अब तक 2 पत्रकार समेत 15 लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने कहा कि कानन के साथ गिरफ्तार किए गए 4 अन्य लोगों को रिहा कर दिया गया है। केवल कानन को राज्य से बाहर ले जाया गया है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply