Breaking News

मदुरै@बंगाल और तमिलनाडु में हमारी ही सरकार बनेगीःअमित शाह

Share


मदुरै,07 जून 2025 (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी की बैठक में कहा का, 2026 में बंगाल और तमिलनाडु में हमारी ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-अन्नाद्रमुक मिलकर तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनाएंगे और लोग 2026 के चुनावों में डीएमके को हराएंगे।बंगाल में विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की घटना और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल आए थे। उन्होंने बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में सभा से राज्य में तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया था। इसके ठीक बाद शाह बंगाल आए। उन्होंने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल नेता ममता बनर्जी पर हमला बोला। तृणमूल ने शाह को जवाब दिया। प्रधानमंत्री द्वारा अलीपुरद्वार में बैठक करने के तुरंत बाद ममता ने भी उन पर हमला बोला, जिससे यह साफ हो गया कि उनकी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply