Breaking News

नई दिल्ली @ दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तारबढ़ाई गई सीएम की सुरक्षा

Share


नई दिल्ली,07 जून 2025(ए)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सीएम की सुरक्षा और बढ़ा दी है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। साथ ही उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित उनके घर के बाहर भी सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है। उधर मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है,ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर धमकी भरा फोन कॉल करने के पीछे क्या मकसद था। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी निकाली जा रही है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply