Breaking News

कोरापुट@ऑपरेशन के बाद डॉक्‍टर ने लगाया इंजेक्शन

Share

एक के बाद एक 5 मरीजों की मौत…
सरकारी अस्पताल में मचा हंगामा…
कोरापुट,05 जून 2025 (ए)।
ओडिशा के कोरापुट जिले के सरकारी अस्पताल में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक के बाद एक पांच मरीजों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इन मौतों का कारण ‘गलत इंजेक्शन’ है,जबकि अस्पताल प्रशासन ने इसे मरीजों की गंभीर स्थिति से जोड़ा है।
मृतकों में से चार मरीज आईसीयू में भर्ती थे,जबकि एक ऑपरेशन के बाद निगरानी में था। सभी की मौत रात 10 बजे से 11 बजे के बीच हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात के समय एक कर्मचारी ने इंजेक्शन लगाया,जिसके बाद मरीजों की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीजों को नॉरएपिनेफ्रिन नामक इंजेक्शन दिया गया था,जो सामान्यतः गिरते
हुए ब्लड प्रेशर को स्थिर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि,परिजनों के आरोपों के मद्देनजर एक आंतरिक जांच समिति गठित की गई है।
राज्य सरकार ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है,जो 48 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में पुलिस तैनात की गई है और मृतकों के परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply