Breaking News

जबलपुर@पंजाबी बकरा के गजब के ठाठ-बाट

Share


पानी नहीं चिल्ड कोल्ड ड्रिंक से बुझाता अपनी प्यास
खाता है काजू-बादाम

जबलपुर,05 जून 2025(ए)। ईद उल-अजहा (बकरीद) नजदीक आते ही जबलपुर का बाजार भी रंग-बिरंगी रौनक से सज गया है। रद्दी चौकी स्थित बहोराबाग कसाई मंडी में बकरों का मेला लगा है। यह मार्केट रात 11 बजे से लगती है और सुबह 6 बजे खत्म होती है। यहां सुल्तान, सिकंदर और पठान जैसे नाम वाले बकरे आए हैं।
बकरे को देखने की लगी भीड़
बताते चलें कि ईद के खास मौके जबलपुर का एक बकरा इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, पंजाबी बकरा के नाम फेमस हो रहा यह बकरा कोई आम बकरा नहीं है। बल्कि यह बकरा बेहद ही खास है, क्योंकि यह बकरा काजू बादाम तो खाता ही है, लेकिन उसके साथ अपनी प्यास बुझाने के लिए चिल्ड कोल्ड ड्रिंक भी पीता है। जानकार हैरानी होगी कि डेढ़ सौ किलो का पंजाबी नाम का यह बकरा हर दिन कोल्डि्रंक की 10 से 12 बोतल पी जाता है। वह भी नॉर्मल नहीं बल्कि चिल्ड कोल्ड ड्रिंक। ईद-उल-जुहा (बकरा ईद) के मौके पर जबलपुर के बहोराबाग स्थित बकरा बाजार में लाए गए इस बकरे को देखने हर दिन भीड़ लग रही है। लोग इस बकरे को खरीदने कम देखने ज्यादा आ रहे हैं कि, एक बकरा आखिर कैसे कोल्डि्रंक की कई बोतलें सफा चट कर जाता है।
पंजाबी बकरे की खासियत
इस पंजाबी बकरे के वजन की बात करें तो यह ढाई साल का है और 130 किलो वजनी है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए रखी गई है। यह बकरा खाने में आम बकरों की तरह चारा तो खाता ही है, इसके साथ काजू, बादाम और ड्राई फ्रूट्स भी लेता है और तो और ये बकरा अपनी प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक का भी इस्तेमाल करता है। बकरे के मालिक मोहम्मद कुरैशी बताते है यह बकरा बीटल नस्ल का है जिसका वजन तकरीबन ढाई मि्ंटल तक जाता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply