पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
इंदौर/शिलांग ,04 जून 2025 (ए)।इंदौर के मेघालय में हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी के लापता होने की घटना ने भयावह मोड़ ले लिया है. मेघालय पुलिस ने पुष्टि की है कि राजा की बेरहमी से हत्या की गई थी और शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद किया गया. सोनम की तलाश अब भी जारी है और परिवार ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच की मांग की है. मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम ने इसे हत्या का स्पष्ट मामला बताया है.
मंगलवार को पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने मीडिया को बताया, हमने पीडç¸त का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल हथियार, एक दाओ (पारंपरिक चाकू), बरामद कर लिया है. यह नया दाओ था और इसका इस्तेमाल केवल इस अपराध के लिए किया गया. इसमें कोई संदेह नहीं कि यह हत्या थी. शव उसी इलाके के पास मिला जहां से हथियार और फोन बरामद हुए, जिससे संकेत मिलता है कि अपराध आसपास के क्षेत्र में हुआ. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस के अनुसार, कपल 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचा और वहां से नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध लिविंग रूट ब्रिज देखने के लिए 3000 सीढç¸यां उतरकर गया. वे रात भर एक होमस्टे में रुके और 23 मई की सुबह वहां से निकले. इसके कुछ घंटों बाद वे लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के पास लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाशी शुरू की.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur