Breaking News

बेंगलुरु@ चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मचने से 11 की मौत

Share

बेंगलुरु,04 जून 2025 (ए)। बेंगलुरु से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री सेलिब्रेशन में उमड़ी फैंस की भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर यह हादसा हुआ। सूत्रों के मुताबिक अब तक 11 लोंगों के मरने की जानकारी आई है। वहीं,25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं,जिनकी हालत बेहद नाजुक है। 3 जून को फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी आरसीबी का बेंगलुरु में ग्रैंड वेलकम हुआ। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।
आरसीबी की पहली आईपीएल जीत का जश्न तब मातम में बदल गया,जब यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से कुछ लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब फैंस आरसीबी टीम द्वारा आईपीएल 2025 ट्रॉफी उठाने के जश्न में शामिल हो रहे थे। भगदड़ तब मची जब हजारों फैंस विभिन्न गेटों से जल्दबाजी में स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। लोग जश्न की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़ते दिखे. मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पहुंचाया और उन्हें पास के बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पाई।
क्यों मची भगदड़?
जानकारी के मुताबिक,ये भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 6 के बाहर देखने को मिली है। बता दें कि इस भगदड़ में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं,जिनमें से 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर ये भगदड़ कैसे मची,अभी तक यह साफ नहीं हो सका है। आरसीबी की विक्ट्री परेड में भारी संख्या में आरसीबी फैन्स अपने चहेते खिलाडि़यों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। बता दें कि विक्ट्री परेड को लेकर बेंगलुरू पुलिस द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई थी। बावजूद इसके भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे। यहां हालात इस कदर बेकाबू हो गया कि लोग दीवारों और पेड़ों पर चढ़कर प्लेयर्स की एक झलक पाने को बेताब थे।
भगदड़ पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कही ये बात
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा,भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हो गए हैं।
क्या बोले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार?
इस घटना पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा- ये जोश से भरे युवाओं की भीड़ थी। इस कारण हम लाठी का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। भीड़ बेकाबू थी, पुलिस को परेशानी हो रही थी, इसलिए हमें जुलूस रोकना पड़ा। भगदड़ के दौरान हुई मौतों को लेकर शिवकुमार ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
भाजपा ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?
आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु में मची भगदड़ पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा-राज्य सरकार को इस त्रासदी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब ​​पूरा देश और कर्नाटक आरसीबी की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की,जिससे यह त्रासदी हुई।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply