Breaking News

नई दिल्ली/मोरक्को@ बकरीद पर इस इस्लामिक कंट्री ने कुर्बानी पर लगाया प्रतिबंध

Share

नई दिल्ली/मोरक्को,03 जून 2025 (ए)। एक प्रमुख इस्लामिक देश,ने बकरीद (ईद-अल-अज़हा) के मौके पर दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक बड़ा संदेश देते हुए पशु कुर्बानी पर रोक लगा दी है। 6 और 7 जून को मनाई जाने वाली बकरीद से पहले, मोरक्को प्रशासन ने पशु बाजारों को बंद करने और किसी भी प्रकार की पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने का सख्त आदेश जारी किया है। यह निर्णय किंग मोहम्मद व्हीआई केे शाही फरमान के तहत लिया गया है,जिसका उद्देश्य देश में घटती पशुधन संख्या की रक्षा करना और आर्थिक संकट से जूझ रहे समुदायों पर दबाव कम करना है। मोरक्को, जहां 99 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, में यह फैसला सूखे और आर्थिक कठिनाइयों के कारण लिया गया है,जिसने पशुधन की संख्या को काफी प्रभावित किया है। किंग मोहम्मद व्हीआई ने लोगों से इस वर्ष पारंपरिक कुर्बानी से परहेज करने और इबादत व दान के माध्यम से बकरीद मनाने की अपील की है। इसके लिए पूरे देश में पशु बाजारों को बंद कर दिया गया है,और अधिकारियों को सख्ती से नियम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। कई क्षेत्रों में साप्ताहिक भेड़ बाजार,बूचडख़ाने और बलि उपकरणों की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। इस फैसले ने देश में विवाद को जन्म दिया है। कई लोग किंग के इस कदम को पशुधन संरक्षण और आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे धार्मिक रीति-रिवाजों में हस्तक्षेप बताकर विरोध कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने कुर्बानी के लिए लाए गए पशुओं को जब्त करना शुरू कर दिया है, जिससे कुछ शहरों में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply