Breaking News

इंदौर@ शिलांग की खाई में मिली लापता पति की लाश,

Share

सर्चिंग के दौरान किया बरामद, पत्नी की तलाश जारी
इंदौर,02 जून 2025 (ए)।
शिलॉन्ग में लापता हुए इंदौर के कपल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने खाई में सर्चिंग के दौरान गायब कारोबारी राजा का शव बरामद हुआ है। वहीं पत्नी का पता नहीं चल सका है। इंदौर में भाई सूरज रघुवंशी ने शव उसके भाई के होने की पुष्टि की है। हाथ पर राजा लिखा देखने के बाद शव की पहचान हुई।
बताया जा रहा है कि जहां से स्कूटी मिली थी, उससे 25 किमी दूर खाई में पुरुष का शव मिला है। शिलॉन्ग पुलिस ने इंदौर ष्ठष्टक्क राजेश त्रिपाठी को इसकी सूचना दी है। बता दें कि राजा और सोनम रघुवंशी इंदौर से शिलांग घूमने गए थे। वे बीते 10 दिनों से लापता हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply