नई दिल्ली,02 जून 2025 (ए)। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। सिक्किम के उत्तरी क्षेत्र चट्टन में रविवार,1 जून 2025 की शाम करीब 7 बजे एक आर्मी कैंप पर भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ जवान भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इस हादसे में नौ जवान लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। भूस्खलन के कारण आसपास के इलाकों में बने घरों और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन और सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। लापता जवानों की खोज और मृतकों की पहचान के लिए सघन ऑपरेशन जारी है। भारी बारिश के कारण क्षेत्र में स्थिति और जटिल हो गई है,जिससे बचाव कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur