Breaking News

कविता @ शिक्षा अनमोल रत्न है…

Share


सोचा था भोर की पहली किरण संग
तेरी यादों की गठरी बना
मन्दाकिनी में विसर्जित कर आऊंगी,
ये बह जाएगी धार के साथ
और मैं अकेली लौट आऊगी
लेकिन मैं कर ही नही पाई
गठरी तो बनाई मैंने तेरी यादों की
पर बहा नही पाई क्योंकि
तेरी यादें ही तो मेरे जीने का सहारा है
बह जाएगी ये तो फिर मैं
कैसे जी पाऊगी ।


Share

Check Also

लेख@कोकरोच पार्टी,टूलकिट और जेन-जी को भड़काने का षड्यंत्र—परदे के पीछे कौन?

Share आज का युग सूचना और संचार का युग है। इंटरनेट,सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म …

Leave a Reply