जिले में 13 परीक्षा केंद्रों में 5212 परीक्षार्थी होंगे शामिल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 जून 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन आगामी 21 जून को जिले में 13 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा, जिसमें 5212 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने तथा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur