Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर में 25 से सजेगा जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट,27 नवंबर तक चलेगा आयोजन

Share


कोरिया और सूरजपुर के खिलाडि़यों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका,ग्राम लटमा के खेल मैदान में होगा आयोजन
-संवाददाता-
सूरजपुर,22 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)
। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूरजपुर एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक ग्राम लटमा के खेल मैदान में चलेगी, आयोजन में जिले के महिला और पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडि़यों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, एसोसिएशन के अनुसार, प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिला एवं पुरुष खिलाडि़यों की भागीदारी रहेगी, इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आगे जिला स्तर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है, आयोजन का उद्देश्य स्थानीय खिलाडि़यों को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ना और वॉलीबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना है।
महिला और पुरुष टीमें दिखाएंगी दमखम
प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की टीमों के शामिल होने से खिलाडि़यों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा, एसोसिएशन का कहना है कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाडि़यों को अपनी क्षमता पहचानने, अनुशासन सीखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का माध्यम हैं,ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है,प्रतियोगिता में खिलाडि़यों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली टीमों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा,इससे स्थानीय स्तर पर वॉलीबॉल की गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी का अवसर
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री अजय गोयल ने बताया कि क्षेत्र के खिलाडि़यों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए लगातार अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों और टीमों को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
, एसोसिएशन के जिला सचिव रामशृंगार यादव ने कहा कि संगठन लगातार क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाडि़यों को आगे लाने के लिए काम कर रहा है, उन्होंने जोर दिया कि प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलना चाहिए।
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर- जिला कोषाध्यक्ष राजनाय गुप्ता ने क्षेत्र के अधिक से अधिक खिलाडि़यों को बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है, एसोसिएशन का मानना है कि इस तरह के आयोजन खिलाडि़यों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव देते हैं और उन्हें उच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार करने में मददगार साबित होते हैं, सूरजपुर एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन ने क्षेत्र के खिलाडि़यों से प्रतियोगिता में भागीदारी करने और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, आयोजन से जिले में वॉलीबॉल को बढ़ावा मिलने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलने की उम्मीद है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पीवी ऐप की प्रक्रिया पर पटवारी संघ ने उठाए सवाल अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित

Share बिना नक्शा बटांकन डिजिटल मैपिंग से गड़बड़ी की आशंका,तकनीकी सुधार और किसानों के हितों …

Leave a Reply