Breaking News

अम्बिकापुर@ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Share


पीडि़ता ने गर्भवती होने के बाद दर्ज कराई शिकायत, गांधीनगर पुलिस ने जशपुर जिले से आरोपी को पकड़ा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)
।शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने जशपुर जिले के 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,आरोपी के विरुद्ध पीडि़ता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जशपुर जिले के ग्राम बहोरा निवासी डेविड खलखो ने शादी का झांसा देकर 14 फरवरी 2026 से 20 जून 2026 के बीच उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि वह गर्भवती हो गई है। मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 534/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान डेविड खलखो (23 वर्ष), पिता दया किशोर खलखो, निवासी ग्राम बहोरा,पुलिस चौकी पंडरापाठ,थाना सन्ना,जिला जशपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उसके विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा,सहायक उपनिरीक्षक सुभाष ठाकुर,महिला आरक्षक तेजश्वरी राजवाड़े तथा आरक्षक मदन साय पैकरा,आनंद प्रकाश केरकेट्टा और कुंदन पांडेय की भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पीवी ऐप की प्रक्रिया पर पटवारी संघ ने उठाए सवाल अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित

Share बिना नक्शा बटांकन डिजिटल मैपिंग से गड़बड़ी की आशंका,तकनीकी सुधार और किसानों के हितों …

Leave a Reply