अमेठी,01 जून 2025 (ए)। यूपी में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाने में तैनात दरोगा की बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। क्लिप में दरोगा हिमाशु नामक युवक से 315 बोर के असलहे का इंतजाम करने को कह रहे है और वजह भी बताते हैं कि पंडित जी बैठे हैं इन्हें बुक करना है। फिलहाल इस मामले में सपा के मीडिया सेल ने अपने एक्स हैंडल से सरकार पर सवाल दागे हैं। वहीं अमेठी पुलिस की ओर से ऑडियो को भ्रामक बताकर कहा गया कि किसी व्यक्ति विशेष को थाने नहीं लाया गया था अलबत्ता हिमांशु को लाया गया था और पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur