Breaking News

अररिया@ भारतीय को नेपाल जाने पर रोक

Share

बॉडर पर रोके गए वाहन
अररिया,01 जून 2025 (ए)।
भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के जोगबनी चेकपोस्ट पर गुरुवार को बिना किसी पूर्व सूचना के भारतीय नंबर प्लेट वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दी गई। अचनाक लिए गए इस फैसले के बाद पूर्णिया,कटिहार और अन्य क्षेत्रों से लंबी दूरी तय कर नेपाल जा रहे भारतीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग किराए के वाहनों से नेपाल जा रहे थे,लेकिन उन्हें सीमा पर ही रोक दिया गया।
बड़ी संख्या में आंखों के इलाज के लिए नेपाल जा रहे थे भारतीय
जानकारी के मुताबिक दर्जनों लोग अपनी आंख के इलाज के लिए भी नेपाल जा रहे थे, जहां वो लिए बिराटनगर के अस्पतालों इलाज करवाते लेकिन नेपाल पुलिस ने सीमा से भारतीय वाहनों को लौटाया दिया। कई किराए के वाहने से भी नेपाल जा रहे थे,लेकिन एंट्री नहीं मिलने पर उनके लिए परेशानी खड़ी हो गई। लोगों को परेशानी में देख एसएसबी ने सभी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और उनका सहयोग किया।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply