सुखोई फाइटर जेट के टायरों पर सवार होंगे भगवान जगन्नाथ
कोलकाता,01 जून 2025 (ए)। कोलकाता में इस्कॉन द्वारा हर साल आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा इस बार एक अनोखे बदलाव की गवाह बनने जा रही है। 48 वर्षों की परंपरा को पीछे छोड़ते हुए, इस बार भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का रथ अब बोइंग विमान के टायरों की जगह सुखोई लड़ाकू विमान के टायरों पर चलेगा। अब तक रथ को बोइंग विमान के टायरों की मदद से खींचा जाता था, लेकिन इन टायरों के पुराने हो जाने के कारण पिछले 15 वर्षों से इस्कॉन नए विकल्प की तलाश में था। इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने बताया कि सुखोई के टायरों का व्यास (डायमीटर) बोइंग के टायरों से मेल खाता है, इसलिए इस बार इन्हें रथ में लगाया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur