नई दिल्ली,31 मई 2025 (ए)। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (ष्टष्ठस्) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ हालिया तनाव के दौरान भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स के नुकसान होने की बात स्वीकार की है। हालांकि,उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस दावे को ‘बिल्कुल गलत’ बताया, जिसमें उन्होंने चार राफेल समेत छह भारतीय जेट विमानों को मार गिराने की बात कही थी। ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ को दिए एक साक्षात्कार में जनरल चौहान ने कहा कि यह पता लगाना अधिक महत्वपूर्ण है कि विमान क्यों खोए गए, ताकि भारतीय सेना अपनी रणनीति में सुधार कर सके और भविष्य में बेहतर कार्रवाई कर सके। जनरल चौहान ने कहा, “मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि विमान गिराए गए,बल्कि यह है कि उन्हें क्यों गिराया गया। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के साथ चार दिनों की सैन्य झड़पों के दौरान भारत ने लड़ाकू विमान खोए थे,तो उन्होंने जवाब दिया,अच्छी बात यह है कि हम अपनी सामरिक गलतियों को समझने में सक्षम थे, जिन्हें हमने सुधारा,सुधारा और फिर दो दिनों के बाद फिर से लागू किया। हमने अपने सभी जेट विमानों को फिर से लंबी दूरी पर निशाना बनाकर उड़ाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur