Breaking News

मुंबई@ मुंबई एयरपोर्ट में पकड़ाया कोकीन तस्कर

Share


मुंबई,30 मई 2025 (ए)। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई मुंबई ने मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 6.74 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद की। दरअसल, अधिकारियों को सूचना मिली थी कि घाना का एक नागरिक देश में कोकीन की तस्करी की योजना बना रहा है। जानकारी के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों ने लाइबेरिया से मुंबई पहुंचे एक पुरुष यात्री को एयरपोर्ट पर रोका। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यात्री ने यह स्वीकार किया कि उसने देश में तस्करी के उद्देश्य से मादक पदार्थों से युक्त कैप्सूल निगले हैं। इसके बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे एक नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उससे कुल 50 कैप्सूल बरामद किए गए। इन कैप्सूल में कुल 674 ग्राम कोकीन पाई गई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 6.74 करोड़ रुपए है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply