Breaking News

पटना@ मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की

Share

सब मिले हुए हैं, लालू परिवार पर भड़कीं ऐश्वर्या
पटना,26 मई 2025 (ए)।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर से निकाले जाने पर पत्नी ऐश्वर्या राय पहली बार मीडिया के सामने आईं। ऐश्वर्या ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लालू यादव के परिवार पर जमकर निशाना साधा और कई सवाल पूछ डाले। ऐश्वर्या राय ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों (लालू यादव के परिवार को) तेजप्रताप के बारे में पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? उनसे पूछिए कि मुझे मारा क्यों? अब इनका सामाजिक न्याय कहां गया? ये सभी मिले हुए हैं, कोई अलग नहीं हुए हैं। कल भी राबड़ी देवी तेजप्रताप के आंसू पूछने उनके पास गई होंगी, बोला होगा कि अभी शांत रहो, मैं सब ठीक कर दूंगी। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया और यह ड्रामा रचा है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply