Breaking News

खंडवा@ बेरहमी से रेप के बाद निकाल दी महिला की बच्चेदानी

Share

दरिंदों की करतूत जानकर कांप उठेगी रूह…
45 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद शारीरिक अंगों को क्षतिग्रस्त किया गया…
महिला की बच्चादानी बाहर निकली हालत में मिली, लोहे या लकड़ी की रॉड डालने की आशंका…
दो आरोपी हिरासत में,हरि पालवी और सुनील धुर्वे से पुलिस कर रही है सघन पूछताछ…
खंडवा,25 मई 2025 (ए)।
प्रदेश के आदिवासी अंचल खंडवा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां 45 साल की महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। दरिंदों ने महिला के साथ इतनी बेरहमी से इस घटना को अंजाम दिया है कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रेप के बाद महिला की बच्चेदारी निकाल दी जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला खंडवा थाना क्षेत्र के रोशनी चौकी का है, जहां 45 साल की महिला संदिग्ध हालत में पड़ोस में रहने वाले हरी पालवी के घर पर मिली। वहीं, जब पीडç¸त महिला की बेटी उसे खोजते हुए पड़ोसी के घर पर पहुंची तो मां की हालत देखकर दंग रह गई। मां को खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में देखकर बेटी ने तूरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply