Breaking News
tej-pratap-girlfriend-anushka-yadav-controversy-lalu-yadav-reaction-bihar - 1

नई दिल्ली@ लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

Share

नई दिल्ली,25 मई 2025 (ए)। राजद प्रमुख लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बीते दिन अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। तेजप्रताप यादव ने अपनी अनुष्का यादव नाम की गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की थी। बाद में उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट रिवाइज किया और बाद में कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। लालू यादव ने कहा,निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply