Breaking News

नई दिल्ली,@ देशभर में मिले कोरोना के 312 मामले

Share

नई दिल्ली,24 मई 2025 (ए)। देश में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में गुजरात के अहमदाबाद में 20, यूपी में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 312 एक्टिव केस हैं और 2 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। सरकार ने सभी अस्पतालों को कहा है कि वे बेड, ऑक्सीजन,दवाइयों तथा वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखें।
एडवाइजरी जारी
दिल्ली के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि सभी पॉजिटिव कोविड सैंपल को जीनोम सीम्ेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल में भेजा जाए। सभी संस्थानों को अपनी रिपोर्ट दिल्ली हेल्थ डेटा पोर्टल पर रोज अपलोड करनी होगी। यह एडवाइजरी ऐसे समय पर जारी की गई है जब पाकिस्तान, चीन, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
गुजरात में 33 केस
गुजरात अब तक कुल 40 मामले आ चुके, जिनमें से 33 एक्टिव हैं। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर पंकज सिंह ने कहा कि गुरुवार तक राजधानी में 23 केस दर्ज किए गए हैं। यूपी के गाजियाबाद में 4 नए मरीज सामने आए। तीन मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है, वहीं एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं, हरियाणा में 48 घंटे में 5 मरीज मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी मरीजों की कोई इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply