Breaking News

पटना@ बिहार में कांग्रेस ने कर दिया खेला…पहली गारंटी का किया ऐलान…

Share

महागठबंधन की सरकार बनी तो मिलेगा 2500 रुपए महीना
पटना,21 मई 2025 (ए)।
इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक दल सियासी गुणा गणित में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपने घोषणा पत्र का पहला पार्ट जारी किया है, जिसे कांग्रेस की गारंटी नाम दिया गया है। कांग्रेस की पहली गारंटी महिलाओं के लिए हैं,जिसे माई बहिन मान योजना नाम दिया है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे 2500 रुपए हर महीने डाले जाएंगे। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा सहित अन्य पार्टी के नेता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हम महिलाओं की आर्थिक सफलता के लिए तत्पर हैं। इसी के तहत बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर, हम प्रदेश की महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपए की गारंटी की घोषणा कर रहे हैं। इस योजना का नाम ‘माई बहिन मान योजना’ होगा। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां ऐसी योजना पहले से ही चल रही है। ऐसी योजना कर्नाटक में सबसे पहले शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश और झारखंड में भी यह सुचारू रूप से जारी है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply