Breaking News

भीलवाड़ा@ लूटेरों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूटा

Share

भीलवाड़ा,21 मई 2025 (ए)।भीलवाड़ा में मंगलवार रात एक बुजुर्ग व्यापारी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के वकील कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर 85 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। जानकारी के अनुसार, भंडारी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सुरेश भंडारी (65) मंगलवार रात करीब 10ः45 बजे अपनी दिनभर की कमाई लेकर स्कूटी पर वकील कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान काशीपुरी वकील कॉलोनी की सुनसान और अंधेरी गली में बाइक सवार दो युवक आए और बुजुर्ग व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाल दी। मिर्ची की जलन से परेशान व्यापारी जब आंखें मलने लगे,तब बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply