Breaking News

बलरामपुर@वाड्रफनगर में आकाशीय बिजली गिरने से चाचा-भतीजा सहित परिवार के तीन लोगों की मौत

Share


  • बलरामपुर,21 मई 2025 (घटती-घटना)। बुधवार की शाम को बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर में आकाशीय बिजली गिरने से चाचा-भतीजा सहित परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।आकाशीय बिजली ने पांच मवेशियों और 12 बकरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया,जिसके कारण इनकी भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम मझौली, जोगियानी, सुलसूली में आकाशीय बिजली का कहर बरपा है।
    जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को एकाएक मौसम ने करवट बदली और तेज मेघ गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई और इसी बीच वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम मझौली, जोगियानी और सुलसूली में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से ग्राम मझौली निवासी 11 वर्षीय दयाराम अगरिया और जोगियानी निवासी 30 वर्षीय श्रीराम पण्डो और 13 वर्षीय रोहित पण्डो की मौत हो गई। श्रीराम और रोहित दोनों चाचा-भतीजा हैं। वहीं 4 मवेशियों और 12 बकरियों की भी मौत हो गई. साथ ही कई मवेशी घायल हुए हैं।इसके अलावा गोपालपुर में भी पेड़ के नीचे बंधे एक मवेशी के उपर बिजली गिर गया जिससे उसकी भी मौत हो गई।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply