- 5 मवेशी और 12 बकरियों भी चपेट में आने से मौत
बलरामपुर,21 मई 2025 (घटती-घटना)। बुधवार की शाम को बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर में आकाशीय बिजली गिरने से चाचा-भतीजा सहित परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।आकाशीय बिजली ने पांच मवेशियों और 12 बकरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया,जिसके कारण इनकी भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम मझौली, जोगियानी, सुलसूली में आकाशीय बिजली का कहर बरपा है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को एकाएक मौसम ने करवट बदली और तेज मेघ गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई और इसी बीच वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम मझौली, जोगियानी और सुलसूली में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से ग्राम मझौली निवासी 11 वर्षीय दयाराम अगरिया और जोगियानी निवासी 30 वर्षीय श्रीराम पण्डो और 13 वर्षीय रोहित पण्डो की मौत हो गई। श्रीराम और रोहित दोनों चाचा-भतीजा हैं। वहीं 4 मवेशियों और 12 बकरियों की भी मौत हो गई. साथ ही कई मवेशी घायल हुए हैं।इसके अलावा गोपालपुर में भी पेड़ के नीचे बंधे एक मवेशी के उपर बिजली गिर गया जिससे उसकी भी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur